प्रश्न 1 – रेखागणित हेतु निम्नांकित में से सर्वाधिक
प्रमुख विधि है।
(a) निगमन विधि
(b) आगमन विधि
(c) खोज
विधि
(d) व्याख्यान विधि
उत्तर
– आगमन विधि ।
प्रश्न 2 – दशगीतिका नामक गणितीय ग्रन्थ की रचना किसने
की थी ।
(a) ब्रम्हगुप्त
(b) वराह मिहिर
(c) आर्यभट्ट
(d) रामानुजन
उत्तर
– आर्यभट्ट ।
प्रश्न 3 – ज्यामिति की समस्याओं का हल ज्ञात करने के
लिए निम्नलिखित विधि का प्रयोग अध्यापक को करना चाहिए ।
(a) विश्लेषण विधि
(b) आगमन विधि
(c) व्याख्यान
विधि
(d) निगमन विधि
उत्तर
– विश्लेषण विधि ।
प्रश्न 4 – अपेक्षित व्यवहारगत परिवर्तन में निहीत है।
(a) शैक्षिक उद्देश्य
(b) प्राप्य उद्देश्य
(c) सामान्य
उद्देश्य
(d) इनमें से कोई नही
उत्तर
– प्राप्य उद्देश्य ।
प्रश्न 5 – शिक्षण के सामान्य उद्देश्य होते है।
(a) दूरगामी
(b) दूरगामी नही
(c) पाठ
योजना में प्राप्त नही किए जा सकते
(d) मानव व्यवहार में नही झलकते है
उत्तर
– दूरगामी ।
प्रश्न 6 – प्राथमिक स्तर पर गणित शिक्षण का महत्व है।
(a) सांस्कृतिक
(b) मानसिक
(c) व्यावहारिक
(d) आध्यात्मिक
उत्तर
– व्यावहारिक ।
प्रश्न 7 – गणित शिक्षण छात्रों में प्रश्नों को शीघ्र
एवं शुद्ध हल करने की आदत डालने की श्रेष्ठ विधि है। सिद्धान्त को समझने के बाद
।
(a) शुद्धता से हल करवाना
(b) निर्धारित समयावधि में प्रश्नों
को हल करवाना
(c) लिखित
एवं मौखिक अभ्यास करवाना
(d) शीघ्रता से प्रश्न हल करवान
उत्तर
– लिखित एवं मौखिक अभ्यास करवाना ।
प्रश्न 8 – गणित शिक्षण का वास्तविक उद्देश्य ज्ञान
प्राप्त करना नही वरन् शक्ति प्रदान करना है। यह कथन है।
(a) डयूर
(b) बेकन
(c) डटन
(d) रमन
उत्तर
– डटन ।
प्रश्न 9 – कुहक – गणित ग्रंथ की रचना किसने की थी ।
(a) वराह मिहिर
(b) महावीराचार्य
(c) ब्रम्हगुप्त
(d) श्रीधाराचार्य
उत्तर
– ब्रम्हगुप्त ।
प्रश्न 10 – राजस्थान के भीनमाल कस्बे से किस गणितज्ञ का
सम्बन्ध है।
(a) महावीराचार्य
(b) श्रीधराचार्य
(c) ब्रम्हगुप्त
(d) बराह मिहिर
उत्तर
– ब्रम्हगुप्त ।
प्रश्न 11 – गणित सार संग्रह की रचना किसने की थी ।
(a) महावीराचार्य
(b) श्रीधराचार्य
(c) भास्कराचार्य
(d) गणेशाचार्य
उत्तर
– महावीराचार्य ।
प्रश्न 12 – गणित की वह कौन सी विधि है जो करके सीखन के
सिद्धान्त पर काम करती है जिसमें छात्र अधिक सक्रिय रहते है व जिसके द्वारा नवीन
तथ्यों की खोज की जा सकती है।
(a) प्रदर्शन विधि
(b) प्रयोगशाला विधि
(c) संश्लेषणात्मक
विधि
(d) प्रायोजना विधि
उत्तर
– प्रयोगशाला विधि ।
प्रश्न 13 – किसी खेल का क्षेत्रफल ज्ञात करने के लिए
उपयोगी गणित शिक्षण विधि है।
(a) विश्लेषण विधि
(b) इकाई विधि
(c) क्रिया
विधि
(d) संश्लेषण विधि
उत्तर
– क्रिया विधि ।
प्रश्न 14 – अबेकस का प्रयोग छोटी कक्षाओं में किस शिक्षण
में प्रभावी होता है।
(a) बोलना सिखाने में
(b) लिखना सिखाने में
(c) गिनती
सिखाने में
(d) हस्तलेख सिखाने में
उत्तर
– गिनती सिखाने में ।
प्रश्न 15 – आप वृत्त की परिधि ज्ञात करने के लिए किस
शिक्षण विधि को प्रयोग में लाएंगे।
(a) विश्लेषण विधि
(b) इकाई विधि
(c) क्रिया
विधि
(d) निगमन विधि
उत्तर
– निगमन विधि ।
प्रश्न 16 – पर्यवेक्षित स्वाध्याय विधि का गुण है।
(a) व्यक्तिगत क्रियाओं विधि का गुण
है
(b) पिछड़े बालकों को शिक्षा उपयुक्त
ढ़ंग से देना
(c) छात्रों
की पाठयवस्तु का गहनता से विकास करना
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर
– उपर्युक्त सभी ।
प्रश्न 17 – रेखागणित का सम्बन्ध है।
(a) संख्याओं से
(b) प्रसार व विस्तार से
(c) अंको
से
(d) प्रतीक चिन्हो से
उत्तर
– प्रसार व विस्तार से ।
प्रश्न 18 – गणित सभी विज्ञानों का सिंहद्वार और कुँजी है।
यह विचार किसका है।
(a) डटन
(b) हॉगबेन
(c) रोजर
बेकन
(d) पी. सेम्युअल
उत्तर
– रोजर बेकन ।
प्रश्न 19 – पाठ्यक्रम निर्माण के सिद्धान्त है।
(a) समन्वय व सुसंगठितता का
(b) उपयोगिता व जीवन से संबद्धता का
(c) क्रिया
शीलता व परिवर्तनशीलता का
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर
– उपर्युक्त सभी ।
प्रश्न 20 – वृत्त की परिधि तथा व्यास में सम्बन्ध
ज्ञात करने हेतु किस विधि का प्रयोग उपयुक्त है।
(a) आगमन विधि
(b) संश्लेषण विधि
(c) निगमन
विधि
(d) प्रयोगशाला विधि
उत्तर
– प्रयोगशाला विधि ।
प्रश्न 21 – किसी विधि के अन्तर्गत यह निर्धारित किया
जाता है कि पूरे अध्याय में कितने शीर्षकों के अन्तर्गत व कितने कालांशों व किन
किन दिनों को पढ़ाना है।
(a) आगमन विधि
(b) खोज विधि
(c) निगमन
विधि
(d) इकाई योजना विधि
उत्तर
– इकाई योजना विधि ।
प्रश्न 22 – आगमन विधि का एक प्रमुख दोष है।
(a) ज्ञान अस्थायी होता है
(b) ज्ञानार्जन बहुत घीमी गति से होता
है
(c) विषय
नीरस हो जाता है
(d) आत्मनिर्भरता कम होता है
उत्तर
– ज्ञानार्जन बहुत धीमी गति से होता है।
प्रश्न 23 – संश्लेषण विधिके संदर्भ में कौन सा तथ्य गलत
है।
(a) यह एक वैज्ञानिक विधि है।
(b) यह रटने की विधि है।
(c) विश्लेषण
में पहले प्रयुक्त होता है।
(d) इसमें समय व शक्ति दोनों कम लगते
है।
उत्तर
– विश्लेषण में पहले प्रयुक्त होता है।
प्रश्न 24 – निम्नलिखित में से कौन सी विधि तर्क प्रधान
विधि है।
(a) संश्लेषण विधि
(b) विश्लेषण विधि
(c) व्याख्यान
विधि
(d) खोज विधि
उत्तर
– विश्लेषण विधि ।
प्रश्न 25 – बालको को कम से कम बताना चाहिए एवं उन्हें अधिक से अधिक स्वयं सोच निकालने के लिए
प्रेरित करना चाहिए। सिद्धान्त लागू होता है।
(a) निगमन विधि
(b) आगमन विधि
(c) प्रोजेक्ट
विधि
(d) हम्यूरिस्टिक विधि
उत्तर
– हम्यूरिस्टिक विधि ।
प्रश्न 26 – निम्नांकित में से कौन सा सिद्धान्त
प्रायोजना विधि का नहीं है।
(a) क्रियाशीलता
(b) वास्तविकता
(c) उपयोगिता
(d) मूल्यांकन
उत्तर
– मूल्यांकन ।
प्रश्न 27 – गणित शिक्षण में पाठ्यपुस्तक का उपयोग निम्नांकित
कारण से किया जाता है।
(a) प्रायोगिक कार्यो हेतु
(b) प्रस्तावना हेतु
(c) उदाहरणों
एवं चित्रों हेतु
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर
– उपर्युक्त सभी ।
प्रश्न 28 – जिस विधि से पहले उदाहरण बाद में नियम बताए
जाते है, वह है।
(a) निगमन विधि
(b) आगमन विधि
(c) समस्या
समाधान
(d) हम्यूरिस्टिक विधि
उत्तर
– हम्यूरिस्टिक विधि ।
प्रश्न 29 – उच्च प्राथमिक स्तर पर गणित के लिखित कार्य
में अधिकांश त्रुटियॉ सम्बन्ध रखती है।
(a) मूलभूत क्रियाओं से
(b) ऐकिक नियम से
(c) दशमलव
भिन्न से
(d) उपर्युक्त सभी से
उत्तर
– मूलभूत क्रियाओं से ।
प्रश्न 30 – रेखागणितीय आकृतियों के शिक्षण में सर्वप्रथम
प्राप्य उद्देश्य होता है।
(a) ज्ञानात्मक
(b) अवबोधात्मक
(c) अनुप्रयोगात्मक
(d) कौशलात्मक
उत्तर
– कौशलात्मक ।
प्रश्न 31 – वह विधि जो देखो , सुनो ,
समझों सिद्धान्त पर आधारित है।
(a) प्रदर्शन विधि
(b) प्रयोगशाला विधि
(c) विश्लेषणात्मक
विधि
(d) संश्लेषणात्मक विधि
उत्तर
– प्रदर्शन विधि ।
प्रश्न 32 – क्रियात्मक पक्ष के शिक्षण उद्देश्यों का
श्रेय किसे जाता है।
(a) मसीआ
(b) क्रेथवाल
(c) सिम्पसन
(d) ब्लूम
उत्तर
– सिम्पसन ।
प्रश्न 33 – ज्ञानात्मक पक्ष के उद्देश्यों में सर्वाधिक
योगदान किसने दिया।
(a) क्रेथवाल
(b) स्किनर
(c) सिम्पसन
(d) ब्लूम
उत्तर
– ब्लूम ।
प्रश्न 34 – ब्लूम ,
करथवाल तथा मसीआ ने मिलकर किस शिक्षण उद्देश्य पर सर्वाधिक कार्य किया ।
(a) ज्ञानात्मक
(b) भावात्मक
(c) क्रियात्मक
(d) चरित्रात्मक
उत्तर
– भावात्मक।
प्रश्न 35 – ‘Taxonomy’ शब्द का अर्थ हो सकता है।
(a) वर्गीकरण
(b) संगत व तर्कयुक्त
(c) क्रमबद्ध
चढ़ाव क्रम
(d) क्रमिक विस्तार प्रक्रिया
उत्तर
– क्रमबद्ध चढ़ाव क्रम ।
प्रश्न 36 – सबसे उच्च उद्देश्य किसे माना गया है।
(ज्ञानात्मक पक्ष से) -
(a) ज्ञान
(b) विश्लेषण
(c) संश्लेषण
(d) मूल्यांकन
उत्तर
– मूल्यांकन ।
प्रश्न 37 – बालक में स्वाभावीकरण की क्रिया किस पक्ष से
जुडी हो सकती है।
(a) ज्ञानात्मक क्रिया से
(b) संवेगात्मक क्रिया से
(c) क्रियात्मकता
से
(d) प्रत्यक्षीकरण से
उत्तर
– प्रत्यक्षीकरण से ।
प्रश्न 38 – ब्लूम ने किस आधार पर अधिगम के लिए उद्देश्य
निर्धारित किए ।
(a) वातावरण के
(b) व्यवहार परिवर्तन के
(c) विषय
वस्तु के
(d) बौद्ध पक्षके
उत्तर
– व्यवहार परिवर्तन के ।
प्रश्न 39 – साधारणत: एक फिल्म स्ट्रिप में कितने फ्रेम होते है।
(a) 10 – 20
(b) 30 - 40
(c) 20 – 30
(d) 20 – 40
उत्तर
– 20 – 30 ।
प्रश्न 40 – त्रिभुज की रचना हेतु आवश्यक उपकरण / सामग्री
क्या होनी चाहिए ।
(a) कम्पास
(b) पैमाना
(c) पैंसिल
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर
– उपर्युक्त सभी ।
Tnx sir
ReplyDeleteशानदार प्रश्नोत्तरी
ReplyDelete28 नम्बर प्रश्न संशय वाला है बाकी बहुत 👌👌
ReplyDeleteYes आगमन आएगा
DeleteQues 4 me c hona cahiye plz sir clear krna
ReplyDelete2 hi hoga
DeleteTaxonomy ka arth vargikaran hota please
ReplyDeleteQ. 35ka
DeleteThe Betway Casino - How to win | worrione.com
ReplyDeleteBetway Casino. Winning · How 바카라 to win · How to win · Learn how to play in casino. Betway Casino. How to win · Learn 우리카지노 how 메리트카지노 to play in casino · How to win · Read more.
सर मैं आपसे एक प्रश्न पर टिप्पणी करूंगा जो कि 28 नंबर पर प्रश्न है जिस विधि से पहले उदाहरण पहले बताए जाते हैं बाद में नियम बताए जाते हैं यह आगमन विधि है और आपने
ReplyDeleteहम्यूरिस्टिक विधि । उत्तर यह लिखा है यह उत्तर गलत है आगमन उत्तर आएगा
Ek do que doubtfull h
ReplyDelete